कार्निक पाधा को भाजयुमो का सचिव बनाने पर आभार
संवाद सूत्र, शाहपुर : स्थानीय भाजपा के युवा नेता कार्निक पाधा को जिला कागड़ा भारतीय जनता युवा मोर्चा
By Edited By: Published: Sun, 03 May 2015 12:29 AM (IST)Updated: Sun, 03 May 2015 12:29 AM (IST)
संवाद सूत्र, शाहपुर : स्थानीय भाजपा के युवा नेता कार्निक पाधा को जिला कागड़ा भारतीय जनता युवा मोर्चा का सचिव मनोनीत करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेताओं का आभार जताया है। भाजयुमो कागड़ा के महासचिव सन्नी साहनी, गौरव पठानिया, सतनाम सम्याल, दीपक सोनी, मनू चौधरी, आकर्षण डोगरा, सौरभ भारद्वाज व कागड़ा भाजपा सचिव विशाल शर्मा ने कहा है कि पाधा की नियुक्ति से भाजयुमो शाहपुर के साथ जिला भर में और मजबूत होगी। उन्होंने भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के साथ भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष का भी आभार जताया। वहीं कार्निक पाधा ने कहा कि वह सौंपी गई जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें