बेरोजगारों के लिए ठोस नीति बनाए सरकार : बरमानी
जागरण संवाददाता, नगरोटा बगवां : स्थानीय भाजपा मंडल ने शनिवार को प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार
जागरण संवाददाता, नगरोटा बगवां : स्थानीय भाजपा मंडल ने शनिवार को प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए गंभीरता से ठोस नीति नहीं बना रही है। भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. नरेश बरमानी, भाजपा नेता मंगल चौधरी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी गिल, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कबीर कपूर, उपाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सैंकड़ों युवाओं को उच्च न्यायालय ने बाहर का रास्ता दिखाया है। उन्होंने सरकार से बेरोजगारों के लिए ठोस नीति बनाने की मांग की। भाजपा नेताओं ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के तहत कई ग्राम पंचायतों में सड़कों की हालत काफी खराब हो गई है।