देहरा और धर्मशाला को बांट रहे मुख्यमंत्री : अनुराग ठाकुर
संवाद सहयोगी, देहरा : सांसद एवं बीसीसीआइ के सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा है कि केंद्रीय विश्वविद्यालय की
संवाद सहयोगी, देहरा : सांसद एवं बीसीसीआइ के सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा है कि केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह देहरा और धर्मशाला को बांटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीयू का 70 फीसद हिस्सा देहरा में ही स्थापित हो, इसके लिए भाजपा संघर्ष करती रहेगी।
अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के बरनाली, अप्पर बलवाल, नंगल चौक तथा स्वाणा पंचायतों के दौरे के दौरान कहा कि जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा द्वारा शुरू करवाए गए विकास कार्यो के उद्घाटन कर मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनता को ठगने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उन पर एवं उनके परिवार पर जितने भी झूठे केस दर्ज करवा दें वह इससे डरेंगे नहीं, बल्कि जनता की सेवा करते रहेंगे। पौंग बांध विस्थापितों को आज दिन तक उनका हक नहीं मिल पाया है, इसके हक के लिए वह लड़ाई लड़ेंगे।
इस मौके पर उनके साथ विधायक विक्रम ठाकुर, जिला परिषद सदस्य अनीता सिपहिया, मंडल भाजपा अध्यक्ष हंसराज धीमान, महामंत्री शेर ¨सह डोगरा, भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी अचल पठानिया, प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, जिला अध्यक्ष रुपेंदर डैनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उपेंदर धीमान सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।