सुखमय जीवन व्यतीत करने की सीख दी
कांगड़ा : बहुतकनीकी संस्थान कांगड़ा में रविवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा
कांगड़ा : बहुतकनीकी संस्थान कांगड़ा में रविवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा शिव जयंती अर्थात शिव अवतरण दिवस बड़े ही प्रेम पूर्वक व शांतिमय ढंग से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद की अध्यक्ष सुमन वर्मा ने की। इस अवसर पर विवि की कांगड़ा मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने आत्मा व सत्य शिव परमात्मा का परिचय देते हुए सभी को ज्ञान व योग को जीवन में अपनाकर सुखमयी जीवन व्यतीत करने की सीख दी। इस दौरान स्कूली छात्रों द्वारा कई प्रस्तुतियां भी दी गई। कार्यक्रम में नादौन व ज्वालामुखी से आई केंद्र ब्रह्माकुमारी अनुराधा व आरती बहन ने भी सुख व शांति का संदेश देते हुए लोगों को अध्यातक अपनाकर राजयोग के माध्यम से अपने जीवन को परिवर्तित करने का संदेश दिया।