आम बजट सराहनीय : बरमानी
नगरोटा बगवां : केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा शनिवार को पेश किए गए आम बजट को मंडल भाजपा अ
By Edited By: Published: Sun, 01 Mar 2015 12:37 AM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2015 03:51 AM (IST)
नगरोटा बगवां :
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा शनिवार को पेश किए गए आम बजट को मंडल भाजपा अध्यक्ष डॉ. नरेश बरमानी ने सराहनीय करार दिया है। डॉ. नरेश बरमानी ने कहा कि बजट में समाज के प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखा गया है। महिला सुरक्षा निर्भया फंड में पर्याप्त धन का प्रावधान करना सराहनीय है। हिमाचल प्रदेश में एम्स खोलने की घोषणा प्रदेश वासियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।
प्रसिद्ध उद्योगपति कुमुद मैहता ने कहा कि उत्पादन के लिए विदेशों से आने वाले पुर्जे सस्ते होंगे जिसका सीधा लाभ उद्योगों को प्राप्त होगा। कारपोरेट टैक्स में 7 फीसद छूट बेहतरीन निर्णय है। किसानों के लिए ऋण का पर्याप्त प्रावधान करने से इस वर्ग के लोगों को राहत मिलेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें