थुरल में बच्ची से दुष्कर्म
संवाद सहयोगी, थुरल : पुलिस चौकी थुरल के तहत एक गांव में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया गया है। पुल
संवाद सहयोगी, थुरल : पुलिस चौकी थुरल के तहत एक गांव में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार देर रात हुई।
बच्ची परिजनों के साथ एक शादी समारोह में आई थी और बच्चों के साथ खेल रही थी। घर में बरात पहुंचने और डीजे की तेज आवाज में सभी के व्यस्त होने के कारण एक अज्ञात व्यक्ति बच्ची को अगवा कर ले गया और इस बात का किसी को पता नहीं चला। जब परिजनों ने बच्ची को ढूंढना चाहा तो वह नहीं मिली। इस दौरान एक महिला को घर के साथ ही बने स्नानघर में सहमकर कोने में दुबककर बैठी हुई बच्ची मिली। उसे परिजनों तक पहुंचाया गया तो बच्ची ने मां को आपबीती सुनाई। बच्ची के अनुसार उसे एक व्यक्ति गाड़ी में ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची के साथ हुई घटना को सुनते ही मां बेहोश हो गई और उसे होश में लाने के बाद ढांढस बंधाकर बच्ची को अस्पताल ले जाने के लिए कहा। परिजन बच्ची को सिविल अस्पताल थुरल लाए और यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा रेफर कर दिया है। पुलिस ने शुक्रवार देर रात ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी पुनीत रघु ने बताया किपुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।