कार्यालय पर हमले से भड़के भाजपा नेता
धर्मशाला : भारतीय जनता पार्टी राज्य महामंत्री एवं सुलह के पूर्व विधायक विपन सिंह परमार, पूर्व मंत्री
धर्मशाला : भारतीय जनता पार्टी राज्य महामंत्री एवं सुलह के पूर्व विधायक विपन सिंह परमार, पूर्व मंत्री किशन कपूर, पूर्व मंत्री व शाहपुर की विधायक सरवीण चौधरी, कांगड़ा जिला अध्यक्ष हिंदवीर कोहली सहित स्थानीय अन्यों ने शिमला स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय दीपकमल में युवा काग्रेस की ओर से हुए हमले की कड़ी निंदा की है। प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी हिमाशु मिश्रा, पूर्व विधायक संजय चौधरी व लोकसभा क्षेत्र के मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने इस हमले को काग्रेस की संकीर्ण मानसिकता का प्रतीक बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के बेटे विक्रमादित्य के इशारे पर युवा कंग्रेस के गुंडे नंगा नाच करते रहे और प्रदेश सरकार देखती रही। हिमाचल पुलिस अपने कर्तव्य से भटक गई है। उन्होंने युवा कांग्रेस और एनएसयूआइ के कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए इस हमले में भाजपा नेता त्रिलोक जंवाल, सुनील ठाकुर एवं करण नंदा के घायल होने को लोकतंत्र पर हमला करार दिया है। भाजपा नेताओं ने राष्ट्रपति से आग्रह किया है कि इस हमले पर तुरंत संज्ञान लेकर प्रदेश की काग्रेस सरकार को तुरंत भंग किया जाए। प्रमुख विपक्षी दल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है। वहीं, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गर्वित शर्मा ने भी इस हमले की कड़े शब्दों मे निंदा की है।