समाजसेवी व भाजपा नेता उत्तरा गुलेरिया का निधन
संवाद सूत्र, जवाली : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष उत्तरा कुमार गुलेरिया का वीरवार को ब
संवाद सूत्र, जवाली : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष उत्तरा कुमार गुलेरिया का वीरवार को बीमारी के कारण निधन हो गया। इससे पूरे इलाका में शोक की लहर दौड़ गई। उत्तरा कुमार गुलेरिया भाजपा के जुझारू, कर्मठ कार्यकत्र्ता होने के साथ समाजसेवी थे। उन्होंने भाजपा संगठन में तकरीबन 20 सालों तक विभिन्न पदों पर कार्य किया है। वीरवार को ही इनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. हरबंस राणा, पलोहड़ा पंचायत प्रधान डॉ. राजिंद्र सिंह, जवाली पंचायत प्रधान रवि कुमार, कैहरिया पंचायत प्रधान सतविंद्र गोल्डी, नरगाला पंचायत प्रधान नरेश कुमार, लुधियाड़ पंचायत प्रधान सेवा सिंह, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुरिद्र छिदा, मदन चौधरी, जिला परिषद रविंद्र सिंह इदी, भीखम सिंह पगड़ोतरा, ललित शर्मा, दिनेश शर्मा, हरभजन सिंह, तिलक रपोत्रा, बार एसोसिएशन जवाली के अध्यक्ष अंतरिक्ष चौधरी, ब्रहमदत्त शर्मा, रणवीर मन्हास, राजेंद्र ठाकुर, शिवदेव, अंग्रेज सिंह, नाजर सिंह, कमल सिंह, जिला नूरपुर भाजपा अध्यक्ष ठाकुर अर्जुन सिंह, महामंत्री राकेश बाजवा, रधीर बलौरिया सहित काफी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर नम आखों से उन्हें विदाई दी।
वहीं युवा समाज सुधार सभा लब, श्रीमणिमहेश लंगर सेवादल लब, प्रेस क्लब जवाली, व्यापार मंडल लब ने समाजसेवी उत्तरा कुमार गुलेरिया के निधन पर शोक प्रकट किया है। पूर्व सासद डॉ. राजन सुशात, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भी उत्तरा कुमार गुलेरिया के निधन पर शोक प्रकट किया है।