अब 50 नहीं, 120 गाय को मिलेगा सहारा
जागरण संवाददाता, कांगड़ा : गोसदन कांगड़ा का दायरा बढ़ेगा। गोसदन में लावारिस पशुओं को रखने के लिए अतिरि
जागरण संवाददाता, कांगड़ा : गोसदन कांगड़ा का दायरा बढ़ेगा। गोसदन में लावारिस पशुओं को रखने के लिए अतिरिक्त भवन निर्माण होगा। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। इस करीब दस लाख रुपये खर्च होंगे। शहर में बढ़ रहे लावारिस पशुओं से लोगों को निजात दिलाने के लिए गोसदन के संचालकों सहित प्रशासन की ओर से यह कदम उठाया जा रहा है।
इस संबंध में एसडीएम कांगड़ा सहित बज्रेश्वरी देवी मंदिर प्रशासन ने गोसदन निरीक्षण के बाद यह निर्णय लिया है। कांगड़ा बाईपास मार्ग पर बनाए गए गोसदन में 50 पशुओं को रखने की क्षमता है और अब यहां 120 पशुओं को रखने की योजना पर विचार किया जा रहा है।
कांगड़ा बाईपास मार्ग पर दो वर्ष पूर्व इस गोसदन का निर्माण किया गया था। लेकिन अब शहर में बढ़ती लावारिस पशुओं की तादात को देखते हुए इस गोसदन के विस्तार के संबंध विचार हो रहा है।
वीरवार को इस मामले को लेकर एसडीएम कांगड़ा आदित्य नेगी सहित ब्रजेश्वरी मंदिर के ट्रस्टियों ने गोदन का निरीक्षण किया और वहां नए भवन की संभावनाओं को तलाशा।
एसडीएम कांगड़ा आदित्य नेगी ने बताया कि गोसदन के विस्तार को लेकर योजना बनाई जा रही है। गोसदन संचालकों ने इस संबंध में उनसे बात की थी। गोसदन के विस्तार का निर्णय लिया गया है व 120 पशुओं को रखने की व्यवस्था बनाई जाएगी। इस कार्य पर लगभग दस लाख रुपये खर्च होंगे। निर्माण कार्य के लिए योजना प्रस्तावित करने के लिए कहा गया है।
इस मौके पर बज्रेश्वरी देवी मंदिर अधिकारी पवन बढियाल, मंदिर ट्रस्टी पंडित वेद प्रकाश शर्मा, उमेश शर्मा, त्रिलोक भट्ट, मुनीष कांचारा व अन्य मौजूद रहे।