Move to Jagran APP

कांगड़ा में यातायात नियमों को होगा सख्ती से पालन

जागरण संवाददाता, कांगड़ा : शहर सहित मुख्य बाजार में अब यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। यातायात व्यवस

By Edited By: Published: Sun, 25 Jan 2015 11:37 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jan 2015 11:37 PM (IST)

जागरण संवाददाता, कांगड़ा : शहर सहित मुख्य बाजार में अब यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए बनाए गए नियमों को सख्ती से लागू किया जाएगा व इसके लिए पुलिस को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इससे पहले प्रशासन व पुलिस द्वारा बनाए गए नियमों की उल्लंघना होती रही है, लेकिन अब प्रशासन ने इसे सख्ती से लागू करने की ठान ली है। मुख्य बाजार में बेतरतीब ढंग से वाहनों के खड़ा करने व ओवरलोड वाहनों की नियमित आवाजाही पर भी रोक लगाई जाएगी।

loksabha election banner

प्रशासन द्वारा शहर में अब वन वे व्यवस्था को सही ढंग से लागू करने के लिए निर्णय लिया है, तो वहीं मुख्य बाजार में वाहनों के ओपरलो¨डग करने के लिए भी समय निर्धिरित किया गया है। ओवरलोड वाहन अब बाजार में सुबह नौ बजे से पहले, दोपहर 12 से 2 बजे व शाम को सात बजे के बाद ही शहर में आ पाएंगे और यह अपना सामान पुलिस थाना के सामने, नेहरू चौक व कॉलेज मार्ग पर उतार पाएंगे। नियमों की उल्लंघना पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। इस संबंध में एसडीएम कांगड़ा की नगर परिषद सहित स्थानीय दुकानदारों व पुलिस के साथ आयोजित बैठक में इस संबंध में चर्चा हो चुकी है।

वहीं, एसडीएम कांगड़ा आदित्य नेगी ने बताया कि शहर सहित कांगड़ा के मुख्य बाजार में यातायात व्यव्स्था के सुधार के लिए कुछ निर्णय लिए जो निर्णय लिए गए थे, उनका सख्ती से पालन होगा। पुलिस प्रशासन को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.