खुली बहस के लिए समय निकालें भारती : रमेश
संवाद सूत्र, जवाली : भारतीय जनता पार्टी मंडल जवाली की बैठक कैहरिया स्थित कार्यालय में हुई। इसमेंजवाल
संवाद सूत्र, जवाली : भारतीय जनता पार्टी मंडल जवाली की बैठक कैहरिया स्थित कार्यालय में हुई। इसमेंजवाली भाजपा ने मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती के खुली बहस की चुनौती पर पलटवार किया। मंडलाध्यक्ष रमेश राणा ने कहा कि भारती जगह तथा स्थान निश्चित कर लें, वे बहस करने के लिए तैयार है। उन्होनें नीरज भारती द्वारा लगाए गए उस आरोप का भी खंडन किया, जिसमें उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया था कि वे भाजपा नेता कहते है कि नीरज भारती जवाली विधानसभा क्षेत्र में नहीं आते है। भारती के जवाली में आने या न आने का भाजपा को न तो कोई फायदा है और न ही नुकसान।
उन्होंने आरोप लगाया कि जवाली विधानसभा में सीपीएस के न आने के बारे में भारतीय जनता पार्टी नहीं, बल्कि स्वयं काग्रेस कार्यकत्र्ता कहते हैं। उन्होंने कहा कि जवाली उपमंडल की लगभग सभी सड़कों की हालत खस्ताहाल है। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष अत्तर सिंह, जिला युवा मोर्चा महासचिव एडवोकेट प्रीत्तम राणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सतीश गोल्डी, उपाध्यक्ष अंकुर डोगरा सहित अन्य कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।