महिलाएं गांव के विकास में निभाएं भागीदारी : जागोरी
कांगड़ा : जागोरी ग्रामीण की ओर से रक्कड़ में तीन दिवसीय महिला नेतृत्व कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा
By Edited By: Published: Thu, 27 Nov 2014 10:39 PM (IST)Updated: Thu, 27 Nov 2014 10:39 PM (IST)
कांगड़ा : जागोरी ग्रामीण की ओर से रक्कड़ में तीन दिवसीय महिला नेतृत्व कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें महिलाओं को पंचायती राज स्वशासन की प्रक्रिया को समझाते हुए ग्रामसभा में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिशिचित करने व गांव के विकास कार्य में सहयोग देने के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में उत्तराखंड अलमोडा से अलका, जागोरी ग्रामीण से चंद्रकांता, मनीषा, मंजू, बबली, अंजना ने जानकारियां प्रदान की। कार्यशाला में विकास खंड कांगड़ा, धर्मशाला व रैत की 10 पंचायतों (ठाकुरद्वारा, अप्पर लंज, खास लंज, भुरपलाहड़, सुक्कड़, नडोली, डगवार, बौडक्वालू परेई व सियूंड ) की 35 महिलाओं ने भाग लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें