अनुराग को झूठे केसों में फंसाने का प्रयास कर रही सरकार : अचल पठानिया
जागरण प्रतिनिधि, देहरा : प्रदेश कांग्रेस सरकार अनुराग ठाकुर द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में किए गए प्
जागरण प्रतिनिधि, देहरा : प्रदेश कांग्रेस सरकार अनुराग ठाकुर द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में किए गए प्रशंसनीय कार्यो व उनकी लोकप्रियता से डरकर झूठे आरोप लगाकर फंसाने का षड्यंत्र रच रही है। भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी अचल पठानिया कहा कि कांग्रेस सरकार खुद तो विकास के हर मोर्चे पर असफल सिद्ध हो रही है। जनता के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाकर लोगों का भला कर पाने में पूरी तरह नाकाम सिद्ध हो रही है। वहीं प्रदेश सरकार के विकास कार्यो के कारण भाजपा नेताओं की लोकप्रियता से डरी हुई कांग्रेस सरकार इन झूठे केस बनाकर कर उनकी छवि को धूमिल करने की नाकाम कोशिश कर रही है। अचल ने कहा कि आपसी गुटबंदी में बंटी प्रदेश कांग्रेस सरकार को भाजपा नेताओं के खिलाफ षड्यंत्र रचने की बजाय लोकहित में काम करने चाहिए।