नियमानुसार ही वाहन चलाएं : नेगी
संवाद सूत्र, शाहपुर : पुलिस स्टेशन शाहपुर में सड़क सुरक्षा एवं खेल गतिविधियों के संबंध में शुक्रवार क
By Edited By: Published: Sat, 25 Oct 2014 01:28 AM (IST)Updated: Sat, 25 Oct 2014 01:28 AM (IST)
संवाद सूत्र, शाहपुर : पुलिस स्टेशन शाहपुर में सड़क सुरक्षा एवं खेल गतिविधियों के संबंध में शुक्रवार को बैठक आयोजित हुई। बैठक में थाना प्रभारी नेगी राम ने यातायात नियमों, अपराधी गतिविधियों नशाखोरी आदि के बारे में विभिन्न जानकारियां लोगों को दीं। उन्होंने लोगों से नियमानुसार वाहन चलाने का आग्रह किया, ताकि सड़क हादसों में कमी आ सके। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों के तहत स्कूलों में लड़कियों को आत्म रक्षा के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इस अवसर पर एएसआई राजकुमार, देवदत्त शर्मा निदेशक उद्योग विभाग, एचसी पुलिस हरबंस लाल, एचसी संजीव और टैक्सी यूनियन शाहपुर के सदस्य भी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें