माप तोल में गड़बड़ पर 16 के चालान
धर्मशाला : माप-तोल विभाग ने जिलाभर में विशेष निरीक्षण अभियान के तहत 16 चालान किए। यह चालान मिठाई विक
धर्मशाला : माप-तोल विभाग ने जिलाभर में विशेष निरीक्षण अभियान के तहत 16 चालान किए। यह चालान मिठाई विक्रेताओं द्वारा नियमों को पूरा न करने व अंकित मूल्य से अधिक पैसे वसूलने पर किए गए। विभाग का यह अभियान 15 से 22 अक्टूबर तक दीवाली पर्व को लेकर चला। विधिक माप विज्ञान के तहत जिलाभर में 141 मामलों का निरीक्षण किया गया। इनमें 13 मामलों में चालान किए गए। वहीं अंकित मूल्य से अधिक चार्ज करने के 62 मामलों का निरीक्षण किया। इनमें तीन मामलों में चालान किए गए। उपरोक्त चालान के 16 मामलों में पांच मिठाई विक्रेताओं से संबंधित हैं, जबकि शेष मामले अन्य हैं।
माप-मोल विभाग के सहायक नियंत्रक भागमल का कहना है कि दीवाली के कारण उच्चाधिकारियों से विशेष निरीक्षण अभियान को लेकर निर्देश मिले थे। इन पर करीब एक सप्ताह तक जिलाभर में निरीक्षण किया गया व 16 मामलों में चालान किए गए हैं। मामलों में अभी जुर्माना वसूला जाएगा।