जीत पर कोटला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू
संवाद सूत्र, कोटला : महाराष्ट्र व हरियाणा में भाजपा की जीत से जवाली के भाजपा कार्यकर्ता चहक उठे हैं।
संवाद सूत्र, कोटला : महाराष्ट्र व हरियाणा में भाजपा की जीत से जवाली के भाजपा कार्यकर्ता चहक उठे हैं। पूर्व मंत्री डॉ. हरबंस राणा, भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य योगराज मेहरा ने जीत पर खुशी जताई है। डॉ. राणा ने कहा कि दोनों प्रदेशों की जनता ने भाजपा के कांग्रेस मुक्त भारत के नारे पर मोहर लगाते हुए कांग्रेस को तीसरे नंबर पर पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कि जीत का यह सिलसिला विस चुनावों के दौरान हिमाचल में भी देखने को मिलेगा। कार्यकर्ता विक्रांत भाटिया, मुरारी लाल, सुमन शर्मा, ग्यासुद्दीन शेख, कांशी राम, दिनेश सिंह, संजय, दीपक मेहरा, कुलजीत, दिनेश, सर्वजीत, रमन, उत्तम, सरोच, देशराज, राम स्वरुप, राजकुमार व अन्यों ने कोटला बाजार में लड्डू बांटकर जीत पर खुशी मनाई व बधाई भी दी।