भारत विकास परिषद ने बीड़ में शुरू की एंबुलेंस सेवा
जागरण संवाददाता, पालमपुर : भारत विकास परिषद पपरोला-बैजनाथ की ओर से बीड़ क्षेत्र में एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ संस्था के चीफ एडवाइजर प्रीतम भारती ने किया। प्रीतम भारती ने कहा कि संस्था के प्रयासों से इस क्षेत्र में एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ हुआ। इसके लिए स्थानीय लोग बधाई के पात्र हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि एंबुलेंस सेवा को सुचारू रूप से चलाने के लिय स्थानीय लोग यथासंभव सहायता करें। संस्था के अध्यक्ष संजय सोनी ने कहा कि भारत विकास परिषद राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था है। उन्होंने कहा कि संस्था के पाच मूल मंत्र संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवाएं, समर्पण है तथा उनके आधार पर संस्था कार्य कर रही है। संस्था की ओर से एक एंबुलेंस पहले ही पपरोला क्षेत्र में सेवाएं दे रही है। इसके लिए उन्होंने पूर्व सासद डॉ. राजन सुशात
का आभार व्यक्त किया। संस्था के सचिव डीआर ठाकुर शक्ति चंद राणा, बीड के डॉ. राजकुमार, जिला परिषद सदस्य तिलक राज, बड़ा भंगाल पंचायत प्रधान चुनी लाल, बीड़ पंचायत उप प्रधान सुरेश ठाकुर, बीड़ भारत विकास परिषद कमेटी के प्रधान पीडी सोनी, केएल शर्मा, कर्मवीर पॉल, किशोरी लाल, धनी राम ठाकुर, केके अबरोल व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।