मिलाप पूर्व सैनिक मोर्चा के बने अध्यक्ष
संवाद सूत्र, फतेहपुर : ब्लॉक कांग्रेस फतेहपुर की बैठक अध्यक्ष रमेश राणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व सैनिक मोर्चा व महिला मोर्चा का गठन किया गया। पूर्व सैनिक मोर्चा ब्लॉक फतेहपुर का अध्यक्ष मिलाप सिंह लाड़थ को नियुक्त किया गया। इसके अलावा कैप्टन प्रीतम सिंह तियाड़ी को उपाध्यक्ष व कृष्ण देव धमेटा को महासचिव नियुक्त किया गया। करतार, रोडा राम, केवल, धर्म सिंह, जय चंद, नरदेव, काशी राम, राम सिंह, करनैल, तासो मौखर व कैप्टन निक्का राम को सदस्य चुना गया। महिला मोर्चा की कमान निर्मला देवी हडवाल को सौंपी गई। अमर देई को उपाध्यक्ष व नीलम कुमारी को महासचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा मुकेश लता, शांती देवी, किरण वाला, उर्मिला देवी, रेणु देवी, अनीता देवी, हौरी देवी, सिमरता देवी, कांता देवी, कमलेश कुमारी, रंजू वाला, दर्शना देवी व किरण वाला सदस्य नियुक्त किया गया।