अजय शर्मा बने परिषद के अध्यक्ष
By Edited By: Published: Sun, 27 Jul 2014 09:19 PM (IST)Updated: Sun, 27 Jul 2014 09:19 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नगरोटा बगवां : हिमाचल शास्त्रीय संगीत परिषद का चुनाव रविवार को सामुदायिक भवन दरंग में महेश नाग की अध्यक्षता में हुआ। परिषद के प्रेस सचिव भास्कर ने बताया कि सुभाष धीमान मुख्य संरक्षक व कुलदीप सिंह गुलेरिया को संरक्षक और ऑडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई।
उन्होंने बताया कि अजय शर्मा (भडियारखर) को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। विनोद सोनी (सलियाणा) उपाध्यक्ष, घनश्याम वर्मा (नगरोटा बगवां) संगठन मंत्री, दिनेश शिक्षार्थी (सलियाणा) व महासचिव लेखराज सूद (गढ़जमूला) कोषाध्यक्ष चुने गए। इस मौके पर महिला इकाई का भी चयन किया गया जिसमें प्रवीण मैहता (धर्मशाला) उपाध्यक्ष चुनी गई। रमेश सोनी (सलियाणा), चुनी लाल (हटवास), राजवंत गुलेरिया (दरंग), संतोष नाग (हैंजा), रवि शास्त्री (मझैरना) व आशमी भास्कर को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें