रे गांव में सांप के डसने से व्यक्ति की मौत
By Edited By: Published: Sun, 27 Jul 2014 08:00 PM (IST)Updated: Sun, 27 Jul 2014 08:00 PM (IST)
संवाद सूत्र, जवाली : उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत रे में सांप के डसने से एक व्यक्ति अशोक कुमार (50) पुत्र लभु राम की शनिवार रात को मौत हो गई।
अशोक कुमार घर में बिस्तर पर सोया था कि शनिवार रात करीब दो बजे एक सांप ने उसे डस लिया। इस दौरान उसने सांप को मार दिया। उसने पंजपीर मंदिर में जाकर माथा टेका और घर में आकर बिस्तर पर सो गया। इस बीच अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र इंदौरा ले गए। स्वास्थ्य केंद्र में चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उसे डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। अशोक कुमार गरीब परिवार से संबंध रखता था। वह अपने पीछे पत्नी, बेटी व बेटी छोड़ गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें