धान पर किसान गोष्ठी का आयोजन
By Edited By: Published: Fri, 25 Jul 2014 01:21 AM (IST)Updated: Fri, 25 Jul 2014 01:21 AM (IST)
जागरण संवाददाता, कांगड़ा : कृषि विज्ञान केंद्र कांगड़ा में वीरवार को आत्म परियोजना के तहत एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में कृषि विज्ञान केंद्र कांगड़ा के वैज्ञानिक डॉ. दीप कुमार ने किसानों को धान की उन्नत किस्मों, खरपतवार नियंत्रण, धान में उर्वरकों की सही मात्रा में प्रयोग की जानकारी प्रदान की। इस दौरान डॉ. दीपिका सूद ने कृषकों को धान में बीज उपचार के महत्व, मुख्य रोग, कीटों की रोकथाम व सही दवाई के प्रयोग की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान आत्मा परियोजना के निदेशक रिपिन सूद व खंड तकनीकी प्रबंधक पल्लवी मेहरा ने भी जानकारियां प्रदान कीं। इस मौके पर कृषक सलोचना देवी, सुमना देवी, विमला देवी, संयोक्ता देवी, कृष्णा देवी, शशि देवी सहित कई अन्य कृषक महिलाएं मौजूद रहीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें