शाहपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, पड़ोसी गिरफ्तार
संवाद सूत्र, शाहपुर पुलिस थाना शाहपुर क्षेत्र के तहत एक पंचायत में 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के साथ उसके पड़ोसी संसार चंद पर दुष्कर्म का आरोप लगा है।
संसार चंद मजदूरी करता है। शनिवार सुबह मोबाइल फोन चार्ज करने के बहाने पीड़िता के घर में आया। उस समय वह घर की उपरी मंजिल में अकेली थी। उसकी माता उस वक्त पशुओं को लेकर जंगल गई थी और भाई काम पर गए थे। भाभी घर के पास कपड़े धोने गई थी। घर में पीड़िता को अकेली पाकर संसार चंद ने उससे दुष्कर्म किया। अरोप है कि संसार ने पीड़िता का मुंह बंद कर दिया था।
बाद में पीड़िता के शोर मचाने पर घर के नजदीक कपड़े धो रही उसकी भाभी वहां पहुंची तो आरोपी भाग गया। एएसआइ अजीत सिहं व राजकुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल सुरेंद्र व कर्ण की टीम ने संसार चंद को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का धर्मशाला में मेडिकल करवाया गया। पुलिस थाना प्रभारी शाहपुर नेगी राम ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।