पौधरोपण के साथ संरक्षण भी जरूरी
संवाद सहयोगी, बिझड़ी : संत निरंकारी चेरिटेबल फांउडेशन ने वीरवार को पौधरोपण किया। इस दौरान करीब 60 पौ
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Feb 2017 10:25 PM (IST)Updated: Thu, 23 Feb 2017 10:25 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बिझड़ी : संत निरंकारी चेरिटेबल फांउडेशन ने वीरवार को पौधरोपण किया। इस दौरान करीब 60 पौधे रोपे गए। पौधों को मंडयारा में सत्संग भवन को जाने वाली सड़क के दोनों ओर लगाया गया। मुखी निर्मला ठाकुर ने बताया कि पौधरोपण से वातावरण का संतुलन बना रहता है। इसके साथ ही आने जाने लोगों को जब पौधों की छांव मिलती है तो उनकी दुआएं भी मिलती हैं। उन्होंने संगत से आह्वान किया कि वे फाउंडेशन की हरियाली लाओ जीवन बचाओ की मुहिम में सहभागिता निभाएं। इसके लिए समाज के लोगों को भी पौधरोपण के लिए प्रेरित करें। निरंकारी ब्रांच बिझड़ी प्रमुख पुरुषोत्तम चंद ने कहा कि पौधरोपण के साथ पौधों का संरक्षण करना भी आवश्यक है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें