क्वार्टर फाइनल में हिमाचल की सीनियर टीम
संवाद सहयोगी, जाहू : पहली बार एक साथ हो रही राष्ट्रीय सब-जूनियर, जूनियर व सीनियर कोर्फबॉल प्रतियोगित
संवाद सहयोगी, जाहू : पहली बार एक साथ हो रही राष्ट्रीय सब-जूनियर, जूनियर व सीनियर कोर्फबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर जीत का सिलसिला जारी रखा है। सीनियर वर्ग में हिमाचल की टीम ने अपने पूल के सभी मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय खेल परिसर में 28वीं सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम को ए-पूल में रखा गया है। इस पूल में हिमाचल, चंडीगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, बिहार व आंध्र प्रदेश हैं। हिमाचल ने सबसे पहले चंडीगढ़ को पराजित किया। बाद में राजस्थान को 15-10, आंध्र प्रदेश को 8-6 से, महाराष्ट्र व उत्तराखंड को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में सौरभ शर्मा, विशाल, राजीव, अशोक कुमार, विशाल कंवर, इंदूबाला, आरती शर्मा, पूजा, अनुप्रिया, पल¨वद्र व अंकिता हैं।
14वीं सब-जूनियर प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम को डी-पूल में रखा गया है। इस पूल में हिमाचल, ओडिसा, दिल्ली व बिहार की टीमें हैं। हिमाचल ने ओडिसा और बिहार को हराया है। 24वीं जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में हिमाचल को ए-पूल में रखा गया है। इसमें हिमाचल, चंडीगढ़, ओडिसा, दिल्ली व तमिलनाडू भी हैं। जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में भी हिमाचल ने छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, ओडिसा व तमिलनाडू को हराया। अगला मैच दिल्ली के साथ होगा। हिमाचल प्रदेश के कोच देवदत्त प्रेमी, रेफरी विनोद कुमार, विदेश पालसरा व बाल कृष्ण का कहना है कि हिमाचल की तीनों टीमें बेहतरीन खेल रही हैं। उधर, हिमाचल प्रदेश कोर्फबॉल संघ के महासचिव बंशी राम सुमन, प्रेस सचिव पवन रांगड़ा ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की है।