जूनियर वर्ग में लड़कों ने पाया तीसरा स्थान
संवाद सहयोगी, जाहू : राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता में सब-जूनियर वर्ग व जूनियर वर्ग में हरियाणा चैंपि
संवाद सहयोगी, जाहू : राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता में सब-जूनियर वर्ग व जूनियर वर्ग में हरियाणा चैंपियन बना है। बिहार और उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर रहे है। हिमाचल प्रदेश की टीम ने लड़कों के जूनियर वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया है। दिल्ली के जनकपुरी में मॉडल स्कूल में हुई सब-जूनियर, जूनियर लड़कों व लड़कियों की प्रतियोगिता में 28 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। हिमाचल की लड़कियों की टीमें सेमीफाइनल में हारने के बाद आगे नहीं बढ़ सकी। सब-जूनियर वर्ग में भी कोई स्थान हासिल नहीं हुआ। लड़कों के मुकाबले में हरियाणा प्रथम, राजस्थान द्वितीय व उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के मुकाबले में हरियाणा प्रथम, बिहार द्वितीय और दिल्ली तीसरे स्थान पर रहा। हिमाचल प्रदेश नेटबॉल संघ के महासचिव अशोक आनंद ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने सभी राज्यों की टीमों में अच्छे खेल का प्रदर्शन किया है। प्रदेश में नेटबॉल खेल को बढ़ावा देने का प्रयास होगा। इस बार प्रतियोगिता में जो कमियां रही हैं उन्हें आगामी प्रतियोगिता में दूर किया जाएगा। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि सौरभ वर्मा, गुलशन, सुनील कुमार, विक्रम, नीरज, गौरव सकलानी, आदित्य प्रवीन कुमार, साहिल, निखिल कुमार, अमन कुमार, साई राम व लड़कियों की टीम में जानवी, सोनिका, पारुल, साक्षी गुलेरिया, प्रीति चंदेल, शिक्षा, गिरजा, भावना, तमन्ना, अंकिता, प्रिया, कंचन दिवेंद्रा, चंपा कुमारी, शिक्षा, रेनू शर्मा, भानूमिका, वंदना, सुरभि, धनेश्वरी, नीलम कुमारी ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया है।