पांच राज्यों में खिलेगा कमल : अनुराग
चित्र 20 संवाद सहयोगी, बड़सर : पांच राज्यों के चुनाव में कमल खिलेगा और भाजपा जीतेगी। यह दावा सांसद
चित्र 20
संवाद सहयोगी, बड़सर : पांच राज्यों के चुनाव में कमल खिलेगा और भाजपा जीतेगी। यह दावा सांसद अनुराग ठाकुर ने गारली में पत्रकारों से किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश को कांग्रेस मुक्त करने का सपना पूरा करेगी। पार्टी केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएगी। उत्तराखंड में भी हिमाचल की तरह युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की बात कहकर ठगा गया है। दोनों राज्यों के युवा कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने नवजोत ¨सह सिद्धू के कांग्रेस में जाने के सवाल पर कहा कि जो कल तक सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह व राहुल गांधी का विरोध करते थे आज उनको अपना नेता मान रहे हैं। शराब माफिया, ड्रग माफिया, भू माफिया, खनन माफिया व तबादला माफिया के साथ मिलकर प्रदेश को लूटा जा रहा है। मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को कह रहे हैं कि चुनाव जीतकर दिखाएं। इससे पता चलता है कि कैसे लोग सरकार चला रहे हैं। कांग्रेस ठगने वाली पार्टी है। इस अवसर पर पूर्व विधायक बलदेव शर्मा व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।