जल्द दूर होगी पेयजल समस्या : डॉ. डोगरा
संवाद सहयोगी, जाहू : चार साल में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदेश व जिला हमीरपुर का अथ
संवाद सहयोगी, जाहू : चार साल में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदेश व जिला हमीरपुर का अथाह विकास हुआ है। क्षेत्र में चल रही पानी की समस्या का जल्द निवारण किया जाएगा। भोरंज विधानसभा क्षेत्र के लिए जिस विकास कार्य के लिए सरकार से पैसे मांगे हैं वह मिला है। ऐसे में भोरंज विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी चुनाव जीत कर इतिहास रचेगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं व पार्टी से जुड़े लोगों को कार्य करना होगा। यह बात प्रदेश शिकायत निवारण कमेटी के सदस्य डॉ. रमेश डोगरा ने सुलगवान में कही।
उन्होंने कहा कि पिछला चुनाव हार कर भी लगातार चार साल में गांव-गांव जाकर लोगों की पेयजल, बिजली और पानी की समस्या को दूर किया है। जिन गांव में सालों से पानी समस्या थी उन्हें भरपूर पानी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के साथ देश व प्रदेश के विकास की गाथा जुड़ी हुई है। भोरंज विधानसभा क्षेत्र की 75 फीसद एससी बस्तियों में पानी, बिजली व सड़क की समस्या है। भाजपा ने लोगों से वोट लेने के लिए केवल चुनावी वादे किए हैं। उन्होंने कांग्रेस से जुड़े लोगों से आह्वान किया कि आने वाले विधानसभा उप चुनाव के लिए तैयार रहें। हर जगह लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। हाल ही में शिमला में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भोरंज विधानसभा क्षेत्र से मिले प्रतिनिधिमंडल ने पानी की समस्या के लिए बढ़ी योजना बनाने की मांग की है। इस दौरान उनके साथ बलदेव सिंह, लता देवी, तेज नाथ, प्रीतम चंद, सुरेंद्र सिंह, देश राज, जय चंद, डीआर कालिया, रविंद्र शर्मा, ध्यान चंद शर्मा, कर्म सिंह, किशन चंद, सुरेंद्र सिंह, अमित कुमार, विधि चंद व अन्य उपस्थित थे।