कन्या भ्रूण हत्या की पुलिस को दें जानकारी
संवाद सहयोगी, गलोड़ : पंचायत सरेडी में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्
संवाद सहयोगी, गलोड़ : पंचायत सरेडी में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता स्थानीय प्रधान कुसुमलता ने की। पंचायत के उपप्रधान राज कुमार शर्मा ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सिर्फ एक योजना नहीं बल्कि देश के हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है, जब तक एक समाज के रूप में हम इस समस्या के प्रति संवेदनशील नहीं होंगे, जागरूक नहीं होंगे, तब तक हम अपना ही नहीं, आने वाली पीढि़यों का भला नहीं कर सकते। कहीं पर भी कन्या भ्रूण हत्या हो रही हो तो तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दें। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संतोष कुमारी ने भी कन्या भ्रूण हत्या पर एक कविता पढ़ी और महिलाओं को जागरूक किया। इस मौके पर वार्ड सदस्य सुनीता कुमारी, अमरोह वार्ड सदस्य सुमना देवी, सचिव सतीश पाल कौशल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमना देवी, संतोष कुमारी, जमना देवी, आशा देवी आदि कार्यक्रम में मौजूद रहीं।