भाजपा व कांग्रेस से लोग तंग
संवाद सहयोगी, हमीरपुर : शिव सेना (हिंदोस्तान) ने रविवार को केन्द्रीय संगठन मंत्री बृज मोहन शर्मा, प्
संवाद सहयोगी, हमीरपुर : शिव सेना (हिंदोस्तान) ने रविवार को केन्द्रीय संगठन मंत्री बृज मोहन शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष हरबंस पठानिया व प्रदेश महासचिव भूपिंद्र मेहरा की अध्यक्षता में बैठक की। बैठक में विभिन्न विषयों पर विस्तार पूर्ण चर्चा की गई। जिला की शिव सेना (हिंदोस्तान) की कार्यकारिणी का गठन किया गया। देस राज ठाकुर को हमीरपुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया।
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आज लोग कांग्रेस व भाजपा से तंग आ चुके हैं। इसलिए लोग नए विकल्प की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में युवाओं को नौकरियां नहीं मिल रही हैं, जिस कारण युवा बेरोजगार हो गए हैं। यही कारण है कि युवाओं तथा प्रदेशवासियों का भाजपा तथा कांग्रेस से मोह भंग हो गया है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में शिव सेना (हिंदोस्तान) प्रदेश में अपने उम्मीदवार उतारेगी। बैठक में समीरपुर से कई लोग पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर प्रदेश यूथ अध्यक्ष रमेश कालिया, सुनीता शर्मा संजीव शर्मा, जयवंत संधू, रेखा ठाकुर, सीमा देवी, अमित ठाकुर व संतोष कुमारी आदि उपस्थित रहे।