राकेश कुमार दौड़ा सबसे तेज
संवाद सहयोगी, हमीरपुर : शारीरिक रूप से अक्षम खिलाड़ियों के लिए जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता राजकीय वरिष
संवाद सहयोगी, हमीरपुर : शारीरिक रूप से अक्षम खिलाड़ियों के लिए जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) के खेल मैदान में शुक्रवार को आयोजित की गई। खेलों के समापन समारोह की अध्यक्षता जिला पुलिस अधीक्षक अजय बौद्ध ने की। उन्होंने कहा कि विशेष बच्चे आम बच्चों की तरह अपना हर कार्य करने में निपुण हैं।
बच्चों ने खेलों को खेल भावना से खेला है और अनुशासन का परिचय दिया है जो कि सराहनीय है। उन्होंने अध्यापकों और अभिभावकों से आग्रह करते हुए कहा कि खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी बच्चों को पूरा सहयोग प्रदान करें। पुलिस अधीक्षक ने विजेता रहे बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में 18 से 22 वर्ष आयु वर्ग के 50 मीटर लड़कों की चाल में मनोज प्रथम, विवेक चौहान दूसरे व शुभम जैन तृतीय रहे, लड़कियों के वर्ग में ममता प्रथम, पायल द्वितीय, 100 मीटर दृष्टि बाधित लड़कों की चाल में राकेश कुमार प्रथम, लड़कों की श्रवण बाधित 100 मीटर दौड़ में कपिल देव प्रथम, अकबर खान और अभिषेक द्वितीय तथा विवेक तृतीय, लड़कियों के वर्ग में ज्योती प्रथम रही।
मानसिक रूप से विकलांग लड़कों की 100 मीटर दौड़ में अंकुश प्रथम, शुभम और प्रियांशु द्वितीय तथा सुपर्व और अनुराग तृतीय, लड़कियों में साक्षी प्रथम, प्रियंका द्वितीय और शिवानी तीसरे स्थान पर रही। शारीरिक रूप से अक्षम लड़कों की 100 मीटर दौड़ में मुनीश प्रथम, विशाल द्वितीय और कपिल देव तीसरे, लड़कियों में ममता प्रथम रही। शारीरिक रूप से अक्षम 200 मीटर दौड़ में संजीव कुमार प्रथम, लड़कियों में ममता प्रथम, 400 मीटर लड़कों की दौड़ में मुनीश प्रथम, कपिल द्वितीय और विशाल तृतीय, लड़कियों में प्रवीण प्रथम, यामिता द्वितीय, दृष्टि बाधित लड़कों की स्कीपिंग में राकेश कुमार प्रथम रहे। श्रवण बाधित लड़कों की लंबी कूद में विवेक राज प्रथम, कपिल द्वितीय और अभिषेक ठाकुर तृतीय, लड़कियों मे ज्योति प्रथम स्थान पर रही। शॉट बॉल थ्रो में आयरन परमार प्रथम, मुनीश कुमार द्वितीय व मनोज तृतीय तथा लड़कियों में ममता प्रथम रही। लड़कों की बॉची में विशाल, शुभम, अक्षित, नितिन, संजीव प्रथम, सुपर्व, प्रियांशु, हिमांशु, आदित्य द्वितीय तथा हर्षित, अनुराग चौधरी व रोहित निखिल तृतीय तथा लड़कियों में तान्वी, साक्षी, यामिता, प्रवीण प्रथम व शिवानी बाला, तनु, तान्वी द्वितीय स्थान पर रही।