किसी ने विकास तो किसी ने कहा महंगाई बढ़ी
संवाद सहयोगी, गलोड़ : केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार अपना एक साल पूरा कर रही है। इस एक वर्ष में केंद
संवाद सहयोगी, गलोड़ : केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार अपना एक साल पूरा कर रही है। इस एक वर्ष में केंद्र सरकार ने लोगों के विकास व देश को अग्रणी देशों की श्रेणी में ले जाने में क्या भूमिका निभाई या लोगों से किए गए अपने वायदे निभाने में सरकार कितनी सफल हुई है। इस विषय को दैनिक जागरण ने लोगों के समक्ष रखा और उनकी राय जानी। इसमें लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आई।
संजय कुमार गिल का कहना था कि मोदी सरकार के सत्तासीन होने से देश का विदेशों में मान-सम्मान बढ़ा है। विदेशों में भारत की साख बढ़ी है, जो देश की तरक्की के लिए फायदेमंद है।
राजीव कुमार गलोड़ ने बताया कि मोदी ने लोगों को झूठे सपने दिखाए। लोगों को गुमराह करके वोट लिए, जिस महंगाई का ¨ढढोरा पीटकर मोदी सत्ता में आए आज वही महंगाई लोगों को तंग कर रही है और आसमान छू रही है। मोदी विदेशों में घूम रहे हैं।
होशियार ¨सह गौतम मोदी को भाषण वाला नेता मानते हैं। उनका कहना था कि मोदी स्टेज पर अच्छा भाषण जरूर दे सकते हैं, लेकिन मगर भाषणबाजी से देश का सुधार नहीं होगा। जिस काले धन को विदेशों से लाकर भारत की गरीब जनता में बांटने की बातें मोदी करते थे अब वह सभी चुनावी जुमले बन गए हैं।
अनीता गर्ग मोदी सरकार के कार्य से काफी प्रभावित हैं। उनका कहना था कि मोदी सरकार अपना एक वर्ष पूरा कर रही है, लेकिन अभी तक एक भी भ्रष्टाचार का केस सामने नहीं आया है और देश की सबसे बड़ी समस्या भ्रष्टाचार ही है।
संजीवना शर्मा ने बताया कि मोदी जो भी फैसले ले रहे हैं वह देश हित में ले रहे हैं। मोदी जमीन से जुड़े नेता हैं। 60 साल से देश में फैले भ्रष्टाचार व अन्य कुरीतियों को एक साल में दूर नहीं किया जा सकता है। इसके लिए मोदी सरकार को टाइम मिलना चाहिए और अभी तक उनके फैसले सराहनीय हैं। आने वाले सालों में देश तरक्की की रफ्तार पकड़ेगा।
राजेंद्र ठाकुर गाहलियां का कहना है कि मोदी सरकार दूरगामी व देश हित में फैसले ले रही है। आज देश की बागडोर सुरक्षित हाथों में है और वह मोदी की हर एक पॉलिसी का समर्थन करते हैं।