युवक मंडल ने संवारा गांव का रास्ता
संवाद सहयोगी, भोटा : दिशा युवक मंडल अग्घार ने प्राकृतिक जल स्त्रोतों की साफ-सफाई की। इसके साथ ही गां
संवाद सहयोगी, भोटा : दिशा युवक मंडल अग्घार ने प्राकृतिक जल स्त्रोतों की साफ-सफाई की। इसके साथ ही गांव के रास्ते को संवारा गया। दिशा युवक मंडल के प्रधान राजीव कुमार ने बताया कि बुधवार को गांव की बावड़ी को युवक मंडल के सदस्यों ने साफ किया, ताकि गांव के लोग गर्मी के मौसम में प्राकृतिक जल स्त्रोतों से प्यास बुझा सकें। बावड़ी को जाने वाले रास्ते की साफ सफाई की गई। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक जल स्त्रोत गर्मी के मौसम में लोगों को काफी राहत पहुंचाते हैं। अगर प्राकृतिक जल स्त्रोतों की समय पर देख-रेख की जाए, तो यह लंबे समय तक बरकरार रह सकते हैं। दिशा युवक मंडल सामाजिक क्षेत्र में भी अपनी भूमिका निभा रहा है। सफाई अभियान में रजत कुमार, पंकज, सुमित, अभिलाष, विजय, रिजुल अनीकेत, बीनू, अजय और रोहित ने भाग लिया।