अनुराग के प्रयास से बना केवी नादौन का भवन : अग्निहोत्री
संवाद सहयोगी, नादौन : जिला भाजपा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक विजय अग्निहोत्री ने कहा है कि केंद्रीय व
संवाद सहयोगी, नादौन : जिला भाजपा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक विजय अग्निहोत्री ने कहा है कि केंद्रीय विद्यालय नादौन के लिए भवन बनाने के मामले में श्रेय सांसद अनुराग ठाकुर को जाता है। यहां पत्रकारों से बातचीत में विजय अग्निहोत्री ने बताया कि जिस समय केंद्रीय विद्यालय संगठन ने स्कूल के भवन निर्माण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा भूमि का प्रावधान न करवाए जाने की सूरत में इसे बंद करने का निर्णय ले लिया था तब सांसद अनुराग ठाकुर ने इस समस्या के समाधान के लिए अथक प्रयास किया था। उन्होंने बताया कि वन विभाग की जो भूमि केन्द्रीय विद्यालय को देने का प्रस्ताव किया था उस पर उगे पेड़ों को काटने का विभाग ने दस लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की थी। अभिभावकों के अनुरोध पर सांसद अनुराग ठाकुर ने यह धन राशि उपलब्ध करवाई थी।
उन्होंने बताया कि भूमि के चयन से लेकर इसे केवी को देने का सारा मामला भाजपा सरकार के समय ही सुलझा लिया गया था। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय नादौन को भूमि दिए जाने का श्रेय तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल एवं सांसद अनुराग ठाकुर को दिया।