सामने आया कांग्रेस का असली चेहरा : भाजपा
नादौन : शिमला स्थित भाजपा कार्यालय दीपकमल में मारपीट की मंडल भाजपा नादौन ने निंदा की है। भाजपा नेताओ
नादौन : शिमला स्थित भाजपा कार्यालय दीपकमल में मारपीट की मंडल भाजपा नादौन ने निंदा की है। भाजपा नेताओं का कहना है कि इस प्रकरण से कांग्रेस का असली चेहरा सामने आया है।
मंडलाध्यक्ष राजकुमार, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य रघुवीर ¨सह, महासचिव सुशील कमल, जिला परिषद उपाध्यक्ष चंद्रलाल चौधरी, सुरिंद्र छिंदा, जोहली राम, तरुण कपिल, ओंकार शर्मा आदि ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मामले बना रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थित प्रधानों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यो में अड़ंगे लगाए जा रहे हैं। भाजपा समर्थित कर्मचारियों को भी प्रताडि़त किया जा रहा है। शिमला प्रकरण को लेकर भाजपा चुप नहीं बैठेगी। यदि कांग्रेस ने ऐसी हरकतें बंद नहीं की तो भाजपा आदोलन करेगी।