हमीरपुर में आज प्रदर्शन करेंगे भाजपा कार्यकर्ता
हमीरपुर : भाजपा मुख्यालय दीप कमल पर हमले के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ता 31 जनवरी को गांधी चौक हमीरपुर मे
By Edited By: Published: Fri, 30 Jan 2015 09:05 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jan 2015 09:05 PM (IST)
हमीरपुर : भाजपा मुख्यालय दीप कमल पर हमले के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ता 31 जनवरी को गांधी चौक हमीरपुर में रोष प्रदर्शन कर धरना देंगे। भाजपा के जिला मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, हमीरपुर जिला के सभी विधायक व पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि युवा कांग्रेस ने हमला सुनयोजित तरीके से किया था। प्रदेश के इतिहास में इस तरह की घटना काला अध्याय है। भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने राज्यपाल से प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें