सुक्खू ने किस आधार पर सुनी लोगों की शिकायतें : विरेंद्र
संवाद सहयोगी, नादौन : रंगस में दो दिन पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुख¨वदर सुक्खू द्वारा खुला दरबार
संवाद सहयोगी, नादौन : रंगस में दो दिन पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुख¨वदर सुक्खू द्वारा खुला दरबार में अधिकारियों सहित शिकायतें सुनने पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विरेंद्र शर्मा ने आपत्ति जताई है।
उन्होंने प्रदेश सरकार से पूछा है कि सुक्खू ने किस आधार पर लोगों की शिकायतें सुनी हैं। उन्होंने खुला दरबार में उपस्थित अधिकारियों पर भी कांग्रेस संगठन के लिए कार्य करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सुक्खू न तो चुने हुए नुमाइंदे हैं और न ही कोई अधिकारी हैं। सरकार यह बात स्पष्ट करे कि खुला दरबार कांग्रेस की ओर से लगाया गया था या यह एक आधिकारिक कार्यक्रम था। यदि यह कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम था तो इसमें कामकाज छोड कर अधिकारी क्यों उपस्थित हुए। खुले दरबार में हिस्सा लेने वाले अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटा जाना चाहिए। खुला दरबार के कारण अधिकारी रंगस में थे जबकि उनके विभागों के कार्यालयों में दिनभर काम करवाने के लिए लोग परेशान होते रहे। उन्होंने मांग की है कि इस प्रकरण की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में भाजपा चुप नहीं बैठेगी व न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा।