17 बच्चों ने हासिल की येलो बेल्ट
चित्र-10) संवाद सहयोगी, गलोड़ : आल इंडिया शिशिनकाई शितो रियो कराटे डू फेडरेशन के सौजन्य से संजू मार
चित्र-10)
संवाद सहयोगी, गलोड़ : आल इंडिया शिशिनकाई शितो रियो कराटे डू फेडरेशन के सौजन्य से संजू मार्शल आर्ट स्कूल ऑफ इंडिया (हिमाचल प्रदेश) के तहत नौवीं बैल्ट ग्रे¨डग प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें विभिन्न वर्गों में प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया। ले. नरैण मेमोरियल पब्लिक स्कूल घडोह के विद्यार्थियों ने येलो व ग्रीन बैल्ट हासिल कर स्कूल व इलाके का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में सूजल शर्मा, प्रियांशु शर्मा, साही, सायिका, विशाल शुभम, अंशुल, नवदीप, आदित्य, सचिन, शुभम शर्मा, अंशुल कौंडल, विशाल कुमार अंकुश, हनीश, हार्दिक आदि बच्चों ने भाग लिया।
सेनसेई संजू सरगम ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों को बिना हथियार से अपनी सुरक्षा कैसे की जा सकती है, के बारे में सिखाया जाता है।