विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार के खिलाफ किया जागरूक
चित्र-13) संवाद सहयोगी, हमीरपुर : हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर में बुधवार को विजिलेंस जागरूकता
चित्र-13)
संवाद सहयोगी, हमीरपुर : हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर में बुधवार को विजिलेंस जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारभ प्रधानाचार्या नैना लखनपाल ने किया। 'केंद्रीय विजिलेंस कमीशन' की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम 27 अक्टूबर से पहली नवंबर तक चलेगा जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता लाना है। इस क्रम में बुधवार को छठी से आठवीं कक्षा तक नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। जिसका विषय था 'भ्रष्टाचार को मिटा दो, इससे पहले कि यह आपको भ्रष्टाचारी बना दें' इसमें कक्षा छठी से सेजल, आभा, सार्थक, आरूज, गार्गी, इशिता, धु्रविका, देवाशी सातवीं से साहिल, युवराज, सरगम, मेघा, अंशुमन, अनुज, श्रुति, दिशा, पीयूष, अमीषा, वर्षा, यशिका व आठवीं कक्षा से अनिकेत, साहिल, सक्षम, निखिल, पुनीत, सुरेंद्र, अनुराग, दामिनी, दीक्षा व एंजल ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में इवेंट मैनेजर ऊ मा, कार्यक्रम संयोजक सुजान डढवालिया, कला अध्यापक सन्नी शर्मा और भूपेंद्र ठाकुर का भरपूर सहयोग रहा।