बाइक में दुप्पटा फंसने से युवती की मौत
संवाद सहयोगी, भोटा : जिला के लदरौर कस्बे में एक दर्दनाक हादसे में नवयुवती की जान चली गई। जानकारी के
संवाद सहयोगी, भोटा : जिला के लदरौर कस्बे में एक दर्दनाक हादसे में नवयुवती की जान चली गई। जानकारी के अनुसार लदरौर कस्बे की वर्षा (24) पत्नी विक्रम सिंह अपने देवर के साथ बाइक पर बैठकर लदरौर कस्बे में एटीएम से पैसे निकालने जा रही थी। रास्ते में वर्षा का दुपट्टा बाइक के रिम में फंस गया, जिस कारण उसका गला घुट गया और सड़क पर गिरते ही उसने दम तोड़ दिया।
वर्षा के बाइक सवार चालक देवर ने इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक अजय सिंह बौद्ध ने बताया कि इस दुर्घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है।
दूसरी ओर दुर्घटना का समाचार मिलते ही गाव में शोक की लहर दौड़ गई है। विधायक आइडी धीमान ने इस दुघर्टना पर गहरा दुख प्रकट किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।