पपलाह पंचायत प्रधान पर कॉलेज में हमला
संवाद सहयोगी, भोरंज : पपलाह पंचायत प्रधान राजेश शर्मा पर वीरवार सुबह करीब 9:30 बजे एक दर्जन लोगों ने उनके कॉलेज परिसर में हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। भोरंज पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात जीत कुमार पुत्र अमर सिंह गाव साही दा घाट प्रधान के कॉलेज परिसर में एक महिला के साथ संदिग्ध हालत में देखा था। प्रधान ने इसकी जानकारी पुलिस को फोन पर देने ही लगे तो दोनो ने माफी मागने लग पड़े तथा प्रधान ने उन्हें वहा से चले जाने को कहा, तो वहा से चले गए, लेकिन वीरवार सुबह जीत कुमार उसका पिता अमर सिंह, माता पवना तथा अन्य युवकों ने पंचायत भुक्कड़ की प्रधान संतोष जरियाल को साथ लेकर प्रधान के कॉलेज में गाड़ी एचपी 74-4223 में आ पहुंचे। इन्होंने प्रधान प्रधान संतोष जरियाल की मौजूदगी में प्रधान राजेश पर हमला कर दिया। शोर सुनकर प्रवीण कुमार, राजेश कुमार, रमन कुमार निवासी पपलाह ने प्रधान को छुड़वाया। एसएचओ भोरंज ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।