उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला मंडल पुरस्कृत
By Edited By: Published: Mon, 28 Jul 2014 08:52 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jul 2014 08:52 PM (IST)
बिझड़ी : मुख्य संसदीय सचिव इद्र दत्त लखनपाल ने निर्मल भारत अभियान के तहत बिझड़ी ब्लॉक में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला मंडलों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अंबोटा बहल महिला मंडल को प्रथम पुरस्कार के रूप में तीस हजार, वणी पंचायत को दूसरा पच्चीस हजार, वडणी बल्याह को बीस हजार, मंगरोली महिला मंडल को 15 हजार, जंदराणा महिला मंडल कलोण को बारह हजार, लोहारली महिला मंडल को दस हजार, करेर, मोरसू उझयान, कठियाणा, चलसाई, दलचेहड़ा, कन्नड़ कठियाणा, सम्मण कोठी, नेरी तथा दबडियाना महिला मंडल को आठ-आठ हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर बीडीओ पृथ्वी पाल सिंह, बैहल के पंचायत प्रधान प्रेम सिंह, मीना देवी व कृष्णा चौधरी आदि मौजदू रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें