Move to Jagran APP

हिलोपा के जिला अध्यक्ष व प्रदेश युवा सेना अध्यक्ष भाजपा में शामिल

By Edited By: Published: Fri, 18 Apr 2014 11:04 PM (IST)Updated: Fri, 18 Apr 2014 11:04 PM (IST)
हिलोपा के जिला अध्यक्ष व प्रदेश युवा सेना अध्यक्ष भाजपा में शामिल

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : भाजपा की बैठक पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की अध्यक्षता में हमीरपुर में हुई। इसमें पूर्व शिक्षा मंत्री ईश्वर दास धीमान विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

loksabha election banner

बैठक में हिमाचल लोकहित पार्टी (हिलोपा) की हमीरपुर इकाई का दो वर्ष बाद भाजपा में विलय हो गया। हिलोपा के जिला अध्यक्ष व प्रदेश युवा सेना अध्यक्ष भाजपा में शामिल हो गए। इसकी घोषणा हिलोपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं हमीरपुर जिलाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने की। सारी कार्यकारिणी का स्वागत धूमल व ईश्वर दास धीमान ने किया। प्रकाश ठाकुर के साथ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं युवा सेना अध्यक्ष मुकेश कटोच, मुख्य सलाहकार जोगिंद्र सिंह वन्याल, जिला महामंत्री कृष्णदत्त शास्त्री, पूर्व सैनिक सैल के अध्यक्ष सूबेदार मेजर अशोक राणा, हमीरपुर मंडल अध्यक्ष ठाकुर वीरी सिंह, हमीरपुर मंडल महामंत्री जगजीत कंवर, महिला सेना अध्यक्ष ईश्वरी देवी धीमान, बड़सर मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह राणा, जिला महामंत्री महिला सेना किरण कुमारी, प्रधान सोहारी ग्राम पंचायत एवं मंडल बड़सर के महामंत्री प्यार सिंह, अध्यक्ष महिला सेना बड़सर लता देवी, महामंत्री प्रमिला देवी, अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग सैल शक्ति चंद, अध्यक्ष युवा सेना हमीरपुर गौरव भारद्वाज, महामंत्री युवा सेना संजीव शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष विद्या देवी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिला सेना पुष्पा देवी, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष राजिंद्र भारद्वाज, किसान सैल के अध्यक्ष राजकुमार पटियाल, संजय गर्ग, मीना, विमला देवी, रीता, त्रिशला देवी, तुलसी राम, अशोक ठाकुर, रोशन लाल , रत्‍‌न चंद, संजय ठाकुर, राजकुमार, संजय कुमार, अनिल कुमार, दिनेश कुमार, प्रदीप कुमार ईलम चंद, सुरजीत सिंह, नरेश शर्मा, जैसी राम, धर्मपाल, किशोरी लाल, पवन कुमार आदि ने भाजपा का दामन थामा। प्रकाश ठाकुर ने कहा कि भाजपा में कुछ मनमुटाव के कारण उन्होंने हिलोपा का दामन थाम लिया था लेकिन अब मनमुटाव भुलाकर घर वापसी की है। वे लोकसभा चुनाव में अनुराग ठाकुर का पूरा समर्थन कर जी-जान से उन्हें बढ़त दिलाने के लिए कार्य करेंगे। वहीं, धूमल ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत कर पार्टी के कार्य में जुट जाने का आह्वान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.