जैव विविधता पर करवाई पेंटिंग व नारा लेखन प्रतियोगिता
By Edited By: Published: Fri, 18 Apr 2014 01:01 AM (IST)Updated: Fri, 18 Apr 2014 01:01 AM (IST)
संवाद सूत्र, कागू : राजकीय कन्या उच्च पाठशाला धनेटा में वीरवार को जैव विविधता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पेंटिंग व नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें करीब 25 छात्राओं सोनाली, यामिनी, शिल्पा, नैंसी, आशिता, शिवानी, आचल आदि ने भाग लिया। मुख्याध्यापक जगन्नाथ शर्मा व ईको क्लब प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने जैव विविधता सरक्षण, पर्यावरण व हर्बल पौधों के महत्व बारे में जानकारी दी।
वहीं राजकीय माध्यमिक पाठशाला धनेटा में प्रधानाचार्य भाग सिंह ने बताया कि जैव विविधता संरक्षण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 21 से 23 अप्रैल तक किया जाएगा। इसमें स्लोगन लेखन, ईको वर्कशाप व जैव विविधता संरक्षण पर रैली का आयोजन किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें