सुरेश गुरंग बने टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष
संवाद सहयोगी, धर्मशाला : दि भागसू टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के वार्षिक चुनाव ऑब्जर्वर प्रेम सागर की अध्यक
संवाद सहयोगी, धर्मशाला : दि भागसू टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के वार्षिक चुनाव ऑब्जर्वर प्रेम सागर की अध्यक्षता में हुए। इसमें सुरेश गुरंग को मतदान प्रक्रिया द्वारा अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किया गया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कर्मचंद को 74 वोटों से पराजित कर इस पद जीत हासिल की। इसके बाद यूनियन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश गुरंग की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें वर्ष 2017-18 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में सुरेश कपूर, सुभाष व अशोक शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय कुमार, विनोद, अशोक कुमार, योगविंद्र भल्ला व सतीश कुमार को उपाध्यक्ष, चरणदास व विजय जरियाल को महासचिव, चोकस, विनोद कुमार, सरीन थापा व राजेश जरियाल को सचिव, सुरेंद्र सिंह व रवि पंडित को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। पंडित हरिराम, अजीत नैहरिया, रमेश जरियाल, करतार सिंह पठानिया व प्रेम सूद को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश गुरंग ने उपस्थिति सदस्यों को आश्वस्त किया कि टैक्सी ऑपरेटर को पेश आ रही समस्याओं के निदान के लिए शीघ्र ही जिला प्रशासन, पुलिस व परिवहन विभाग के अधिकारियों से बैठक आयोजित कर उनके शीघ्र निदान के लिए आग्रह किया जाएगा। वर्तमान में मैकलोडगंज में टैक्सी पार्किंग की समस्या से ऑपरेटर व देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मैक्लोडगंज में टैक्सी पार्किंग की समस्या के हल के लिए जिला प्रशासन से गुहार लगाई जाएगी।