Move to Jagran APP

महिला किसानों को दी जल संरक्षण की जानकारी

जागरण संवाददाता, नगरोटा बगवां : पंचायत अम्बाड़ी में महिला किसान सशक्तीकरण परियोजना के तहत चिन्मय ग्रा

By Edited By: Published: Mon, 05 Dec 2016 11:55 PM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2016 11:55 PM (IST)
महिला किसानों को दी जल संरक्षण की जानकारी

जागरण संवाददाता, नगरोटा बगवां : पंचायत अम्बाड़ी में महिला किसान सशक्तीकरण परियोजना के तहत चिन्मय ग्रामीण विकास संगठन (कॉर्ड) द्वारा महिला किसान समूहों की सामूहिक बैठक हुई। इसमें कॉर्ड संस्था के क्षेत्रीय कृषि सहायक मुनीष शर्मा, जल एवं भू-संरक्षण विभाग से नितिन कुमार, पंचायत उपप्रधान सुरेश कुमार, सीआरपी शर्मिला देवी, समूह की प्रधान वीना देवी तथा अन्य 35 महिला किसानों ने भाग लिया। बैठक में जल संरक्षण के बारे में चर्चा की गई। सिंचाई व्यवस्था को सुधारने के बारे में जागरूक किया गया। नितिन शर्मा ने विभिन्न विभागों की योजनाओं के बारे में बताया तथा मुनीष शर्मा ने आधुनिक खेती तथा सिंचाई व्यवस्था पर चर्चा की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.