परछोड़ में महिलाओं को खान-पान की दी जानकारी
संवाद सूत्र, चुवाड़ी : आंगनबाड़ी केंद्र परछोड़ में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बुधवार को जागरुकत
संवाद सूत्र, चुवाड़ी : आंगनबाड़ी केंद्र परछोड़ में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बुधवार को जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जिला परियोजना अधिकारी वीरेंद्र आर्य ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विभाग की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक किया।
वहीं, पौष्टिक आहार के बारे में भी जानकारी दी गई। वहीं, स्वास्थ्य विभाग से स्वास्थ्य पर्यवेक्षक जगदीश चौहान ने गर्भवती महिलाओं के शीघ्र पंजीकरण करवाने, समय-समय पर गर्भावस्था की जांच करवाने, धूम्रपान से दूर रहने तथा स्वास्थ्य के बारे में संपूर्ण जानकारी दी। बाल विकास परियोजना विभाग के सुपरवाइजर कश्मीर ¨सह ने विभाग से संबंधित विभिन्न जानकारी दी। उन्होंने टीकाकरण, शूगर तथा सही खानपान आदि विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को अपने सबसे अधिक ख्याल रखने की जरूरत होती है। सही खान-पान ही बच्चे को कुपोषण आदि से बचा सकता है। शिविर में विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों की 15 कार्यकर्ता सहित गांव की 62 किशोरियों व महिलाओं ने भाग लिया।