गागला में अवैध निर्माण हटाने की गुहार
संवाद सहयोगी, चंबा : ग्राम पंचायत गागला का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को समस्याओं के समर्थन में उपायुक्
संवाद सहयोगी, चंबा : ग्राम पंचायत गागला का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को समस्याओं के समर्थन में उपायुक्त से मिला। ज्ञापन के माध्यम से पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत प्रधान गागला पुन्नू राम आर्य, जय¨सह, चतरो तथा पवन कुमार ने कहा कि झलोठी गांव के एक व्यक्ति पर अवैध कब्जा कर मकान बनाने का आरोप लगाया। उसके मकान में अवैध घरेलू बिजली मीटर भी लगाया गया है। यह मकान सरकारी भूमि पर बनाया गया है तथा बिजली कर्मचारियों को धोखे में रखकर मीटर लगवाया गया है। उन्होंने उपायुक्त से गुहार लगाई कि बिजली मीटर तुरंत उखाड़ा जाए, अन्यथा न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि उक्त मकान मालिक की ओर से धौंस जमाई जा रही है कि उसने अवैध कब्जा कर मकान बनाया है। लेकिन कोई इसे उखाड़ नहीं सकता है। उक्त व्यक्ति की ओर से सुबह पांच बजे से रात 12 बजे तक ऊंची आवाज में संगीत बजाया जाता है, जिससे आसपास रह रहे लोगों को काफी असुविधा हो रही है। इसलिए उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए।