Move to Jagran APP

कांग्रेस सरकार कानून व्यवस्था बनाने में विफल : जिया लाल

संवाद सहयोगी, भरमौर : विधानसभा क्षेत्र भरमौर में भाजपा ने पदयात्रा के दूसरे दिन पार्टी के प्रदेश कार

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Jul 2017 01:01 AM (IST)Updated: Tue, 25 Jul 2017 01:01 AM (IST)
कांग्रेस सरकार कानून व्यवस्था बनाने में विफल : जिया लाल
कांग्रेस सरकार कानून व्यवस्था बनाने में विफल : जिया लाल

संवाद सहयोगी, भरमौर : विधानसभा क्षेत्र भरमौर में भाजपा ने पदयात्रा के दूसरे दिन पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जिया लाल कपूर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने चौभिया व घरेड़ पंचायत में दस्तक दी। 41 दिन तक चलने वाली यात्रा में भरमौर भाजपा समूचे हलके का दौरा करेगी और केंद्र सरकार की नीतियों को आमजन तक पहुंचाएगी।

loksabha election banner

भरमौर भाजपा ने पदयात्रा आरंभ कर दी। इस दौरान भाजपा मंडल भरमौर के अध्यक्ष सत्य प्रसाद शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। जिया लाल कपूर की अगुवाई में मंडल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा के दौरान डोर-टू-डोर दस्तक देकर केंद्र सरकार की नीतियों से आमजन को अवगत करवाया। वहीं प्रदेश सरकार की नाकामियों को भी जनता के समक्ष रखा।

जिया लाल कपूर ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रदेश में जब-जब कांग्रेस सरकार बनी है, प्रदेश में भष्ट्राचार को बढ़ावा मिला है। भाजपा मंडल के मीडिया प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि 22 जुलाई से आरंभ हुई यात्रा 31 अगस्त तक चलेगी। 41 दिन तक यात्रा के दौरान भरमौर विस क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों का दौरा किया जाएगा और केंद्र सरकार की कल्याणकारी नीतियों से आमजन को अवगत करवाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.