टैक्सी स्टैंड बनेगा अस्थायी टैक्सी बूथ
संवाद सहयोगी, चंबा : टैक्सी बूथ को लेकर वकीलों व प्रशासन में हुए विवाद के बाद प्रशासन ने अस्थायी बूथ
संवाद सहयोगी, चंबा : टैक्सी बूथ को लेकर वकीलों व प्रशासन में हुए विवाद के बाद प्रशासन ने अस्थायी बूथ के लिए टैक्सी स्टैंड में जगह उपलब्ध करवा दी है। अब उक्त स्थान पर अस्थायी बूथ बनाया जाएगा, जबकि स्थायी बूथ नए बस अड्डे के समीप बनाने की योजना है। बुधवार को टैक्सी यूनियन के अस्थायी बूथ को बनाने का कार्य आरंभ किया गया। चंबा के एडीएम शुभकर्ण ¨सह ने कार्य आरंभ करने से पूर्व जगह का निरीक्षण किया। इसके बाद दोपहर बाद बूथ का निर्माण कार्य आरंभ किया। टैक्सी स्टैंड पर बनाया जाने वाला बूथ अस्थायी तौर पर बनाया जाएगा और यूनियन का स्थायी बूथ चंबा के नए बस अड्डे पर बनाया जाएगा। शिव भूमि टैक्सी यूनियन चंबा के अध्यक्ष राकेश चौणा ने बताया कि यूनियन की ओरे से बीते लंबे समय से एक बूथ स्थापित करने की मांग की जा रही थी। इस कारण जिला प्रशासन की ओर से इसकी महत्ता को समझते हुए बूथ के निर्माण को लेकर उचित कदम उठाए गए हैं। बूथ के बनने से चंबा व आसपास के क्षेत्रों से आने वाले लोगों व पर्यटकों को सुविधा होगी। बूथ के अंतर्गत चंबा की लगभग 60 टैक्सियों को जगह दी जाएगी।
उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने बताया कि टैक्सी बूथ बनाने के लिए अस्थायी तौर टैक्सी खड़े करने वाले स्थान पर ही स्थान दिया गया है। स्थायी टैक्सी बूथ नए बस अड्डे के समीप बनाया जाएगा।