चंबा-तीसा मार्ग ठप, सात बसें फंसी
संवाद सहयोगी, तीसा : चंबा-तीसा मार्ग पर मधुवाड़ के समीप बुधवार दोपहर दो बजे भारी भूस्खलन से आवाजाह
संवाद सहयोगी, तीसा : चंबा-तीसा मार्ग पर मधुवाड़ के समीप बुधवार दोपहर दो बजे भारी भूस्खलन से आवाजाही ठप हो गई। मार्ग बंद होने के कारण तीसा क्षेत्र में करीब सात बसें फंस गई। वहीं, चंबा से तीसा की ओर जाने वाली बसों सहित सैकड़ों वाहन फंसे रहे।
मार्ग पर भूस्खलन होने के कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। हालांकि, लोक निर्माण विभाग ने भूस्खलन की सूचना मिलते ही मार्ग को खोलने के लिए मशीनरी लगाई। लेकिन अधिक भूस्खलन होने के कारण देर शाम तक मार्ग को बहाल नहीं किया जा सका था। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी मार्ग को बहाल करने के लिए जुटे थे। मार्ग बंद होने के कराण बसों के अलावा चंबा से अन्य सामान लेकर जा रहे वाहन भी फंसे रहे।
भारी चट्टानें सड़क पर गिरने के कारण इतनी सी भी जगह नहीं थी कि दोपहिया वाहन गुजर सके। इस कारण शाम के समय स्कूल से घर जा रहे बच्चों के अलावा सरकारी व निजी कार्यालय में कार्य कर रहे लोग भी फंसे रहे। इन्हें वाहनों की अदला बदली कर गंत्वय तक पहुंचना पड़ा।
मुख्य मार्ग से सौ मीटर का पैदल सफर तय कर दूसरे हिस्से तक पहुंचना पड़ा। भारी चट्टानें गिरने के कारण सड़क का कुछ हिस्सा भी धंस गया है। मार्ग पर लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण वाहन चालकों में भय का माहौल हे।
लोगों ने मांग की है कि जल्द ही सड़क के क्षतिग्रस्त भाग को ठीक किया जाए ताकि दोबारा भूस्खलन न हो। इससे पूर्व बीते वीरवार रात को भी उक्त स्थान पर भारी भूस्खलन हो गया था। इस कारण शुक्रवार तक लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा था। हालांकि, लोक निर्माण विभाग ने तत्काल मार्ग को जेसीबी से बहाल कर दिया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। मलबा बहुत ज्यादा होने के कारण शाम सात बजे तक मार्ग बहाल नहीं हो पाया था।
----------
मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेज दिया गया है। कर्मचारी मशीनरी के साथ मार्ग को बहाल करने में जुटे हुए हैं। जल्द ही मार्ग को बहाल करवा कर आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।
-जीत ¨सह ठाकुर, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।